ग्रामीण आवास योजना नई लिस्ट देखने या डाउनलोड करने के लिये. आपको PMAY-G में अपना आवेदन किया हुआ होना चाहिए।
अगर आपने पहले से ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अपना आवेदन कर दिया हैं तो आगे बढें।
नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें या किसी वेब ब्राउजर में URL पेस्ट करके आगे बढ़ें।
URL: https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउज़र खोलें।
वहां पर
एड्रेस बार में लिखें 👉 rhreporting.nic.in और वेबसाइट खोलें।
या आप डायरेक्ट लिस्ट देखने वाले पेज पर जाना चाहते हो तो नीचे दिये गये बटन पर क्लिक कर आसानी से उसी पेज पर पहुंच जाएंगे
जहां आपको सिर्फ अपने एरिया की जानकारी सलेक्ट करनी होगी
2. रिपोर्ट सेक्शन चुनें
होमपेज पर आपको कई अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे।
यहाँ "Reports" (रिपोर्ट्स) नाम का टैब होगा, उस पर क्लिक करना हैं।
3. अब सोशल ऑडिट/लाभार्थी लिस्ट का चुनाव करें
रिपोर्ट्स में आपको कई अलग अलग प्रकार की सूचियाँ मिलेंगी।
इनमें से "Beneficiary Details" / "पात्र लाभार्थी सूची" वाला विकल्प चुनना हैं।
यह भी पढ़ें4. राज्य (State) चुनें
अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें सबसे पहले आपको अपना राज्य (जैसे राजस्थान, बिहार, यूपी आदि) चुनना होता है।
5. जिला (District) चुनें
राज्य चुनने के बाद अगला विकल्प जिला (District) का आएगा।
अपने जिले का नाम ड्रॉपडाउन सूची से चुनें।
6. ब्लॉक (Block) चुनें
इसके बाद अपने जिले के अंदर का ब्लॉक / विकासखंड चुनें।
7. पंचायत (Panchayat) चुनें
अब आपके सामने पंचायत की सूची आ जाएगी।
यहाँ से अपनी पंचायत का नाम सेलेक्ट करें।
8. लिस्ट देखें
जैसे ही आप पंचायत का चयन करेंगे, उसी पंचायत में शामिल सभी लाभार्थियों (Beneficiaries) की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
यहाँ आप प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पंजीकरण संख्या, स्वीकृत घर की स्थिति व अन्य विवरण देख सकते हैं।
9. प्रिंट या डाउनलोड करें (यदि ज़रूरत हो)
अगर आप इस सूची को अपने पास रखना चाहते हैं तो पेज पर दिए गए Print/Download बटन से पीडीएफ निकाल सकते हैं।
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.