प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत निर्माण योजना
इस योजना में सभी लाभार्थियों को फ्री शौचालय निर्माण करने के लिए शौचालय का काम पूरा होने पर भारत सरकार ₹12000 रूपये देती हैं।
योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभी
शौचालय योजना में आवेदन करें बटन को दबाएं, उसके बाद आप स्वच्छ भारत निर्माण की ऑफिशियल साइट sbm.gov.in पर आ जाएंगे।
अब आपको सबसे पहले अपना सिटीजन रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके लिऐ Login ID में आपको अपना मोबाइल नम्बर लगाना है, Name में अपना नाम डालें Gender सलेक्ट करके अपना पत्ता लिखें, उसके बाद अपना राज्य सेलेक्ट करें , केप्चा कोड लगाएं।
और Submit करें इतना करने पर आपका सिटीजन रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
अब आपको Login पर क्लिक करना हैं, अभी जो मोबाइल नम्बर से ID बनाया वो नम्बर डालें, और Get OTP क्लिक करें
अब आपके मोबाईल नम्बर पर 6 अंक का OTP आया वो टाइप करें और Security Code यानी केप्चा कोड डालकर Sign in क्लिक करें,
इतना करने के बाद आप न्यू शौचालय योजना में आवेदन करने के लिऐ, आपको अपनी स्क्रीन के बाएं और मेनू पर क्लिक करें, अब New Application पर क्लिक करें।
अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल गया है, राज्य का चयन पहले से हुआ है, जिला चुनें, पंचायत समिति चुनें, ग्राम पंचायत चुनें, अब गांव का चयन करके आगे बढ़ें,
Section B Toilet owner's Particular
अब आपके आधार कार्ड पर जो नाम हैं वो नाम लिखें, फिर आधार कार्ड नम्बर डालें और ✅ बॉक्स को ✔️ करें, Verify Adhaar No पर क्लिक करें।
अब आपका आधार वेरिफाई हो जायेगा , उसके बाद अपने पिता/पति का नाम लिखें, Gender सेलेक्ट करें, Category में APL /BPL हैं वो आप राशन कार्ड से पत्ता करके चयन करें, उसके बाद Sub Category में अपने अनुसार चयन करें, फिर मोबाईल नम्बर और ईमेल ID डालकर पूरा पत्ता लिखें।
Section C Bank Account Details
IFSC कोड टाइप करें, Bank Name, बैंक ब्रांच नाम, ब्रांच एड्रेस, बैंक राज्य, बैंक जिला, बैंक खाता नम्बर, खाता नम्बर कन्फर्म करें बैंक पासबुक की पहले पेज की कॉपी अपलोड करें यह फाइल .PDF, .JPEG, .JPG, .PNG फॉर्मेट मान्य हैं, फाइल साइज 200 KB से कम होनी चाइए। इतना करने के बाद Applyपर क्लिक करें।
आपका शोचालय आवेदन हो जायेगा आपको अपने मोबाईल नम्बर और ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नम्बर मिल जायेगा।
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.