UP श्रमिक कार्ड आवेदन
न्यू आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य हैं, और आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी अनिवार्य हैं।
अब आपको श्रमिक कार्ड आवेदन करना हैं उसके लिए नीचे दिए गए
श्रमिक कार्ड आवेदन करें बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना हैं, और आप UP श्रमिक कार्ड की ऑफीशियल साइट uplmis.in पर पहुंच जाओगे।
अब आपको श्रमिक पंजीयन करने के लिए यह सारी जानकारी डालनी होगी,
जैसे अपना पंजीकृत मंडल चुने,
योजना चुने,
अपना पंजीकृत आधार कार्ड संख्या चुने,
अब अपना आधार से पंजीकृत मोबाईल नम्बर चुने,
यह सब जानकारी भर देने के बाद
आवेदन पत्र खोलें बटन पर क्लिक करें उसके बाद आपको आवेदन करने का फॉर्म खुलकर सामने आयेगा,
अब आपको सबसे पहले यह ध्यान में रखना है इसमें जो भी डिटेल भरनी हैं वो आधार के अनुसार होनी चाहिए। जानकारी कुछ इस प्रकार देनी है जैसे:-
मंडल, श्रमिक का आधार कार्ड नम्बर, श्रमिक का नाम अंग्रेजी और हिंदी में आधार के अनुसार, पिता/पति का नाम अंग्रेजी और हिन्दी में, लिंग, जन्मतिथि, आयु अपने आप सेट हो जायेगी,
अब आपको घोषणा: सेक्शन में 2 चेक बॉक्स दिखेगा दोनों में चेक लगाना है, फिर आधार सत्यापन बटन को दबाना है आधार सत्यापन हो जाने पर एक पॉपअप में दिखाई देगा आपके आधार का सत्यापन हो गया हैं, निचे OK बटन को दबा देना है।
अब आपके सामने दूसरा पेज खुलकर आयेगा।
उसमें काफी डिटेल भरी हुई है कुछ डिटेल और डालनी है वो कुछ इस प्रकार भरनी हैं,
माता का नाम हिंदी और अंग्रेजी में, कार्य का प्रकार चुनना है, उसमें आप जो काम करना जानते हो उसको क्लिक करें फिर वैवाहिक स्थिति बतानी हैं, आप विवाहित हो या अविवाहित, आप अपनी जाति का चयन करें, फिर ईमेल लगाना है,
इसके बाद आपने पिछले 12 महीनो में कितने दिन काम कीया वो बताना हैं, इसके बाद आपको अपनी शैक्षिक योग्यता मतलब आपने कितनी पढ़ाई की है वो बताकर Save Details & Next बटन को दबाकर आगे बढ़ें,
अब तीसरा पेज आयेगा,
उसमें आपसे पूछा जायेगा क्या आप विदेश में भी काम करने के लिए इच्छुक उसका आपको हां या नहीं में बताना है,
फिर पूछा गया है क्या आप अपने पुत्र पुत्री को भी विदेश भेजने में इच्छुक हैं, उसका भी जवाब आपको हां या नहीं में बताना है,
अब आपको अपनी नॉमिनी का नाम अंग्रेजी और हिन्दी में बताना है, अब नॉमिनी का श्रमिक से सम्बंध बताना है, फिर श्रमिक के सदस्यों का भी विवरण बताना है।
फिर Save Details & Next बटन दबाकर दबाना हैं।
अब आप चौथे पेज पर पहुंच जाओगे।
अब आपको अपने बैंक की पुरी डिटेल देनी है, और आपको अपने दतावेजों के इमेज अपलोड करनी है इसमें एक घोषणा पत्र लगेगा उसको आप गूगल से डाउनलोड करके मोबाईल से pdf बनाकर अपलोड कर देना,
दस्तावेज की साइज 100 kb से ज्यादा नही होनी चाहिए, अब आपको Save Details & Next बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
अब आप लास्ट पेज पर पहुंच गए है वहां पर आपसे 20 रुपए का चार्ज लिया जाएगा, और कुछ चैक बॉक्स रहेगा सबको चैक लगाना है और Finel Save बटन दबाना है।
अब ok बटन दबाकर भुगतान करना है ऑनलाइन अब 40 रूपये कटेगा जो 20 रूपये इस साल का 20 रूपये अगले साल का टोटल 40 रूपये कटकर आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो जायेगा और एक सिलिप आपको मिल जायेगी उसका आप स्क्रीनशॉट ले लेना आपके आवेदन की डिटेल आपके ईमेल पर भेजी जायेगी।
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.