चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
शहरी आवास योजना में अपना नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिये अभी आपको कुछ स्टेप फॉलो करना होगा ।
नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ते हुए आगे बढ़े।
नया आवेदन करने के लिये आप सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट से भी आवेदन कर सकते है। उसका URL https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PmayDefault.aspx
यहां दिया गया है, आप उसे कॉपी करके किसी वेब ब्राउजर में पेस्ट कर ऑफिशियल साइट पर पहुंच जाएंगे।
अगर आप आसानी से रजिस्ट्रेशन पेज पर जाना चाहते है तो.
App में दिये गये शहरी आवास योजना नया आवेदन करें बटन को क्लिक करके आगे बढ़ सकते है।
URL - https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx
अब यहां “Apply for PMAY 2.0–Urban” लिखा हुआ दिखेगा उस पर क्लिक करना है .
चरण 2: निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें
अब एकबार ओर आपको “Apply for PMAY 2.0–Urban” लिखा मिलेगा उस पर क्लिक करना है,
फिर आपको “Proceed” या “आगे बढ़ें” लिखा दिखेगा उस पर क्लिक करना है.
चरण 3: पात्रता जांचें
फॉर्म में आपको विभिन्न जानकारी भरनी होगी जैसे:
आपका राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र
परिवार की वार्षिक आय श्रेणी (EWS, LIG, MIG-1, MIG-2)
क्या आपके पास पक्का मकान है?
क्या आपने पिछले 20 वर्षों में किसी सरकारी आवास योजना का लाभ लिया है?
यह जानकारी सही भरने पर आपकी पात्रता पता चल जाएगी .
चरण 4: आधार वैरिफिकेशन (OTP प्रमाणीकरण)
आपका आधार नंबर और नाम (आधार के अनुसार) डालें।
“मैं नियमों से अवगत हूँ” वाले बॉक्स पर टिक करें और “Generate OTP” या “OTP जनरेट करें” पर क्लिक करें।
अपने मोबाइल नम्बर पर OTP आयेगा उसको दर्ज करें .
चरण 5: फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
OTP सत्यापन के बाद, फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, आय आदि) भरें।
ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे:
पासपोर्ट साइज फोटो,
आधार कार्ड विवरण (अपने और परिवार के लिए),
आधार से लिंक बैंक खाता विवरण,
आय प्रमाण पत्र,
जाति/समुदाय प्रमाण (यदि लागू हो),
ज़मीन के दस्तावेज (यदि BLC वर्टिकल के लिए आवेदन कर रहे हैं) .
चरण 6: सबमिट करें
सभी जानकारी व दस्तावेज़ ठीक से डालने के बाद “Submit” या “जमा करें” पर क्लिक करें .
चरण 7: आवेदन की स्थिति ट्रैक करें
यदि आप आवेदन की स्थिति देखना चाहें, तो नीचे के विकल्पों में से किसी एक से ट्रैक कर सकते हैं:
1. Beneficiary Code / Application Number
2. आधार नंबर और नाम
3. मोबाइल नंबर और नाम (आधार के अनुसार)
इन विकल्पों में से कोई एक चुनें और “Show” पर क्लिक करें, आपकी स्थिति दिख जाएगी .
संक्षिप्त सारांश तालिका
चरण क्या करें
1. वेबसाइट पर जाएँ pmaymis.gov.in
2. Apply करें “Apply for PMAY 2.0–Urban” → “Proceed”
3. पात्रता जांचें राज्य, आय श्रेणी, पक्का मकान, पहले लाभ आदि जानकारी भरें
4. OTP प्रमाणीकरण करें आधार विवरण डालें, OTP जनरेट करें, सत्यापित करें
5. फॉर्म व दस्तावेज व्यक्तिगत जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें
6. आवेदन जमा करें सबमिट पर क्लिक करें
7. ट्रैक करें आवेदन संख्या, आधार + नाम, मोबाइल + नाम से स्थिति देखें
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.