समग्र आईडी eKYC करें
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी समग्र परिवार आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हैं।
आगे बढ़ने के लिऐ दिए गए बटन समग्र आईडी eKYC करें पर क्लिक करें,
अब आप समग्र आईडी के eKYC पेज पर पहुंच जायेंगे।
यहां पर सबसे पहले आपको सदस्य की समग्र आईडी प्रविष्ट करनी है,
केप्चा कोड लगाकर खोजें पर क्लिक करना हैं।
अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना हैं,
मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें।
अब आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, OTP दर्ज करके सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने समग्र आईडी अनुसार आपकी व्यक्तिगत जानकारी दिखेगी।
जैसे समग्र आईडी, नाम, जेंडर और आपका पता इत्यादि।
अभी आपसे कुछ प्रशन पूछा गया हैं
क्या आपके पास मध्यप्रदेश में जमीन है
इसका जवाब आपको हाँ या नहीं को सेलेक्ट करके आगे बढ़े विकल्प पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आधार नम्बर या वर्चुअल आई.डी. का चयन करने का ऑप्शन दीया गया हैं,
यहाँ पर आप आधार नम्बर के विकल्प का चयन करके अपना आधार नम्बर दर्ज करें,
आधार सत्यापित करें अब आधार वेरीफाई करने के लिए दो अलग अलग विकल्प हैं ।
ओटीपी द्वारा और बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिंट) द्वारा। यहाँ पर आपको ओटीपी द्वारा चयन करना है,
उसके बाद आधार से OTP का अनुरोध करें बटन पर क्लिक करें।
अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर OTP भेजा जायेगा, OTP दर्ज करके स्वीकार करना बटन को क्लिक दबादें।
इतना करने के बाद आपकी समग्र आईडी और आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दिखाई देगी।
कुछ शर्ते पूछी गई हैं जिसे पढ़ें।
और सहमत है तो चेक बॉक्स पर ✅ चेक करें।
अब लास्ट स्टेप में स्थानीय निकाय को अनुरोध भेजें बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक पॉपअप में दिखेगा।
आपका अनुरोध सफलतापूर्वक दर्ज कर लिया गया है, यह जानकारी 24 घंटों के अन्दर अपडेट कर दी जाएगी।
बटन नाम समग्र आईडी eKYC करें
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.