राशन कार्ड eKYC अनिवार्य: सरकार का बड़ा कदम
आज के समय में राशन कार्ड देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत अहम दस्तावेज है। इसके माध्यम से पात्र लोगों को सस्ते और मुफ्त अनाज की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं, कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे राशन कार्ड से जुड़ा होता है।
फर्जी कार्डों पर सख्ती
सरकार की जांच में सामने आया है कि बहुत से लोग पात्र न होते हुए भी गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा चुके हैं। इस गड़बड़ी को खत्म करने और पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने सभी राशन कार्डधारकों के लिए eKYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) को अनिवार्य कर दिया है। जो परिवार समय पर eKYC नहीं कराएंगे, उनके कार्ड बंद कर दिए जाएंगे।
eKYC क्या है?
eKYC एक डिजिटल प्रक्रिया है जिसके जरिए राशन कार्ड धारक की पहचान और पात्रता की जांच की जाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिले जिनको जरूरत है। गलत तरीके से बनाए गए कार्ड बंद हो जाएं।
कब से चल रहा है अभियान?
पिछले कुछ महीनों से पूरे देश में राशन कार्ड eKYC अभियान चल रहा है। लाखों परिवार इस प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं और बाकी लोगों को ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल ऐप के जरिए यह सुविधा दी जा रही है। सरकार ने इसे पूरी तरह ऑनलाइन बना दिया है ताकि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्र के लोग घर बैठे यह काम कर सकें।
eKYC की खास बातें
• पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, किसी दस्तावेज़ की हार्ड कॉपी देने की ज़रूरत नहीं।
• मात्र 5 मिनट में eKYC पूरा किया जा सकता है।
• इतना करने के बाद स्लिप आयेगी उसे सेव यार डाउनलोड कर लें या स्क्रीन शॉट ले कर रखें।
• लाइव वेरिफिकेशन से डेटा की शुद्धता बनी रहती है।
किन दस्तावेजों की ज़रूरत होगी?
• राशन कार्ड
• आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए)
• परिवार आईडी (जहाँ लागू हो)
• सक्रिय मोबाइल नंबर
प्रक्रिया के दौरान OTP वेरिफिकेशन होगा और कई मामलों में बायोमेट्रिक जैसे अंगूठा या फेस स्कैन की भी ज़रूरत पड़ेगी।
eKYC नहीं कराने पर परेशानी
अगर कोई राशन कार्डधारक समय पर eKYC नहीं कराता है तो उसका कार्ड रद्द हो सकता है। इसके बाद न तो सस्ता अनाज मिलेगा और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ। यहाँ तक कि नया राशन कार्ड बनवाने में भी दिक्कत आ सकती है।
ऑनलाइन eKYC कैसे करें?
1. “मेरा आधार KYC” या “Face RD” मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
2. ऐप खोलकर आवश्यक जानकारी और लोकेशन भरें।
3. आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन करें।
4. परिवार की लिस्ट खुलेगी, जिनका eKYC पेंडिंग है उन्हें चुनें।
5. कैमरे की अनुमति देकर फेस स्कैन या फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करें।
6. प्रक्रिया पूरी होते ही eKYC की स्लिप सेव या प्रिंट कर लें।
सरकार की चेतावनी
सरकार ने तो पहले ही बता रखा है कि निर्धारित समय पर eKYC नहीं कराया तो राशन मिलना बंद/ ओर कार्ड को रद्द कर दिया जायेगा। इस कारण सभी कार्ड धारकों को अपनी eKYC जल्द से जल्द अपडेट करें ताकि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे।
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.